Headlines

मुख्य विकास अधिकारी का औचक निरीक्षण — बिना अनुमति अनुपस्थितों पर दो दिवस का वेतन कटौती

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र जी ने विकास भवन में स्थापित समस्त कार्यालयों का अचानक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन किया गया तथा कार्यालयों की उपस्थिति पंजिकाओं का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के समय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला युवा कल्याण अधिकारी तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से अनुपस्थित पाए गए। वहीं जिला कृषि अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उपस्थिति समय से अंकित नहीं की गई थी तथा अवकाश प्रकरणों में सक्षम अधिकारी से स्वीकृति अंकित नहीं थी। कुछ कर्मचारियों के संबंध में बिना समुचित अंकन के अनुपस्थिति पाई गई, जबकि कुछ कर्मचारियों के प्रशिक्षण/यात्रा पर होने का उल्लेख उपस्थिति पंजिका में दर्ज पाया गया।
विभिन्न कार्यालयों में उपस्थिति पंजिकाओं के अवलोकन के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि कुछ कर्मचारी पूर्व तिथियों से बिना समुचित अभिलेखीय प्रविष्टि के अनुपस्थित चल रहे हैं, जो शासकीय कार्यप्रणाली के अनुरूप नहीं है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि उपस्थिति पंजिकाओं का संधारण शासनादेशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, बिना स्वीकृति के अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाए तथा भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही, अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *