अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग अभियान में 977 वाहनों की जांच, 03 वाहनों पर की गई चालान की कार्रवाई

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जनपद रामपुर में अवैध उप-खनिज खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने अभियान की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
28 दिसम्बर 2025 को जनपद की सभी तहसीलों के अंतर्गत प्रमुख चौराहों पर कुल 09 चेक-प्वाइंट स्थापित कर रात्रि 08ः00 बजे से प्रातः 07ः00 बजे तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा कुल 977 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान परिवहन नियमों के उल्लंघन के मामलों में ए.आर.टी.ओ. द्वारा 03 वाहनों के विरुद्ध प्रति वाहन 05-05 हजार रूपये के चालान की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *