यातायात पुलिस द्वारा आमजनमानस को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जनपद रामपुर दिनाँक 19.12.2025 आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस, रामपुर द्वारा शीत ऋतु एवं घने कोहरे के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के अंतर्गत प्रमुख मार्गों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर विद्युत खम्भों डिवाइडरों पर लाइट रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे कम दृश्यता की स्थिति में वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके।
साथ ही यातायात पुलिस द्वारा आमजनमानस को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया । वाहन चालकों को सीमित गति से वाहन चलाने, हेडलाइट फॉग लाइट का उचित प्रयोग करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में अवगत कराया गया ।
रामपुर पुलिस द्वारा यह अपील की गई कि शीत ऋतु एवं कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित यातायात व बचाव किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *