रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। क्षेत्र में आज पूरे दिन धूप न निकलने और कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। ठंड से बचाव के लिए ग्रामीणों ने जगह-जगह अलाव जलाकर आग तापी। सुबह से ही शीतलहर और कोहरे के कारण लोग घरों से निकलने में असहज महसूस करते रहे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ठंड अधिक होने के कारण बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सार्वजनिक स्थानों पर लोग एकत्र होकर आग जलाकर ठंड से राहत लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
