राजकीय मॉडल इण्टर कालेज में “पुरस्कार वितरण और वार्षिकोत्सव” का हुआ भव्य आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल की रही गरमामई उपस्थिति

Spread the love

शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक उपलब्धियों का मनाया गया जश्न, मेधावियों को मिला पुरस्कार

विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलकर प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उन्नत भविष्य की दी शुभकामनाएं

जनसेवा, शिक्षा,समाजहित कार्यों में उल्लेखनीय योगदान हेतु विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि प्रधान हेमलता पटेल को शिल्ड प्रदान कर किया सम्मानित

अपनी प्रथम प्रधानी कार्यकाल के दौरान प्रधान हेमलता पटेल ने इस राजकीय मॉडल इण्टर कालेज को अपनी ग्राम पंचायत बहुआ देहात ( सुजानपुर ) में बनवाने हेतु पाई थी सफलता, तेरह बीघे भूमि का किया था आवंटन, आज विद्यालय बनने से क्षेत्र के हजारों बच्चों को प्राप्त हो रही सुगम शिक्षा

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। जिले के ब्लॉक बहुआ अन्तर्गत ग्राम पंचायत बहुआ देहात ( सुजानपुर ) के पं० दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत ” वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह ” का भव्य आयोजन किया गया जहां समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सुजानपुर ( बहुआ देहात ) की कर्मठ ग्राम प्रधान, बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल की गरिमामई उपस्थित रहीं |

इस भव्य और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों की साल भर की शैक्षणिक उपलब्धि,खेलकूद और सांस्कृतिक उपलब्धियों का जश्न मनाया गया,जिसमें छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों ( नृत्य, नाटक,गायन ) की प्रस्तुति दी और फिर प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथि प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन करते हुए सभी छात्रों को प्रेरित किया गया प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल ने छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर उन्नत भविष्य की कामना की साथ ही कुशल शैक्षिक कार्यों हेतु समस्त विद्यालय स्टाफ को बधाई दी श्रीमती पटेल ने कहा कि बहुत अच्छा महसूस होता है जब मेहनत का फल मिलता है आज उनके द्वारा बनवाए गए इस मॉडल इण्टर कालेज से हजारों छात्र लाभान्वित हो रहे हैं जिससे सपना साकार हो रहा है |

जनसेवा,शिक्षा और और समाजहित कार्यों में उत्कृष्ट योगदान हेतु विद्यालय प्रबंधन ने प्रधान हेमलता पटेल को शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया कार्यक्रम में मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान से शुरुआत की गई छात्रों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियाँ जैसे नृत्य, संगीत, नाटक, और भाषण दिए यह दिन छात्रों के लिए गर्व और खुशी का अवसर रहा और पूरे विद्यालय समुदाय के लिए एक यादगार उत्सव है, जो उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित करता है | पुरस्कार विजेता छात्र छात्राओं में यश प्रताप सिंह, देवांश सिंह, दीपनिता, विपांश, राहुल, कोमल सहित 15 बच्चे शामिल रहे साथ ही विद्यालय स्टाफ में श्री दयाराम, प्रधानाचार्य
देवेन्द्र पटेल, आशीष पटेल, रजनीश सिंह, रत्नाकर दत्त शुक्ल, विवेक तिवारी, मनोज कुमार, अवधेश कुमार, राजेन्द्र कुमार,उज्ज्वल श्रीवास्तव, अंकित तिवारी, कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, ईश्वर यादव, संयोगिता ,महावीर, सुनील कुमार शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *