Headlines

आगामी वार्षिक अधिवेशन को दृष्टिगत रखते हुए पेजा बांदा इकाई की बैठक हुई

Spread the love

राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सचिव की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

रिपोर्ट – शुभम सिंह

बांदा। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की रविवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की। बैठक मेें मुख्य अतिथि केएस दुबे, विशिष्ट अतिथि नंदकिशोर शिवहरे रहे। बैठक में आगामी 4 जनवरी को होने वाले स्थापना दिवस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बारे में चर्चा की गई। बैठक में लगातार माह के समीक्षा बैठक में उपस्थित न होने वाले पत्रकार साथियों पर विचार कर उनको निष्क्रिय समझा गया, आगामी बैठक में उनकी उपस्थिति नहीं हुई तो उन्हें संगठन से बाहर किए जाने के प्रस्ताव सभी लोगों ने रखा है।

बैठक में पेजा के स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंचने के लिए पत्रकारों ने योजना तैयार की और लगभग दो दर्जन से अधिक पत्रकार साथी स्थापना दिवस लखनऊ में शामिल होने की चर्चा की। बैठक में अनिल सिंह गौतम, संदीप कुमार, दीपक पांडेय, शुभम सिंह, रामकिशोर उपाध्याय, पंकज शुक्ला, नरेंद्र सिंह, रामकृपाल सिंह, प्रमोद शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *