रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग एवं नेत्रहीन को मिली बड़ी राहत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
जनसुनवाई में उपस्थित दिव्यांग एवं नेत्रहीन कुलदीप निवासी ग्राम पंचायत आगापुर, तहसील मिलक ने अपने शिकायती पत्र में बच्चे की स्कूली फीस माफी का निवेदन किया जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निर्देश जारी कर बच्चे की स्कूली फीस माफ करवाई साथ ही उन्होंने कुलदीप को ट्राईसाइकिल एवं कम्बल प्रदान कर उनके जीवनयापन में सहूलियत सुनिश्चित की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन हमेशा दिव्यांगजनों, कमजोर वर्गों और जरूरतमंदों के साथ खड़ा है तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
