Headlines

जिलाधिकारी ने गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु मदद की आर्थिक सहायता

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु स्थापित “चाइल्ड केयर एण्ड प्रोटेक्शन फण्ड” के अंतर्गत जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने 02 बच्चों के अभिभावकों को आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदान किए गए जिलाधिकारी ने सोहल के हाथ के ऑपरेशन हेतु रूपये 1,00,000 (एक लाख मात्र) का चेक तथा फायज़ा के गले की सर्जरी हेतु रूपये 27,000 सत्ताईस हजार मात्र का चेक प्रदान किया गया चेक प्राप्त करते समय दोनों बच्चों के अभिभावकों ने जिलाधिकारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि आर्थिक सहायता मिलने से बच्चों को समय पर उपचार हेतु बड़ा सहारा मिला है जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में चाइल्ड केयर एण्ड प्रोटेक्शन फण्ड का गठन इस उद्देश्य से किया गया है कि 18 वर्ष से कम आयु के कमजोर गरीब परिवारों के बच्चों के इलाज एवं ऑपरेशन में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके, जिससे कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने जनपद के सम्मानित नागरिकों, सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों एवं दानदाताओं से अपील की है कि वे अपनी स्वेच्छा से इस फंड में योगदान कर गरीब बच्चों की खुशियों में भागीदार बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *