जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में की प्रेस वार्ता, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में दी जानकारी

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुरूप जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों को प्रदान करने और निर्धारित प्रविष्टियों को भरवाकर जमा कराने की प्रक्रिया के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तृत जानकारी दी जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार सभी कार्यवाहियां समयबद्ध पूर्ण कराने के लिए 1826 बीएलओ और 202 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
इस प्रक्रिया में बीएलओ सर्वप्रथम प्रत्येक गणना प्रपत्र को 02 प्रतियों में मतदाता को घर जाकर उपलब्ध करायेगा। गणना प्रपत्र में निर्वाचक का नाम, एपिक नम्बर, भाग संख्या, क्रम संख्या एवं विधानसभा की प्रविष्टि भरी होंगी तथा फोटो पहले से मुद्रित होगा। फोटो के बगल में प्रत्येक मतदाता का एक क्यूआर कोड भी रहेगा। बीएलओ सभी गणना प्रपत्रों को वितरित किए जाने के पश्चात् मतदाता को गणना प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरकर बीएलओ को देना होगा। बीएलओ कम से कम 03 बार मतदाता के घर जाकर फार्म संग्रह करने का प्रयास करेंगे। गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण के दौरान 2003 की मतदाता सूची का साक्ष्य ही लिया जा सकता है। अन्य किसी प्रकार का कोई दस्तावेज इस दौरान नहीं लिया जायेगा। गणना प्रपत्र पर केवल मतदाता के हस्ताक्षर करवाकर गणना प्रपत्र अपलोड करना है। यह भी ध्यान रखना है कि यदि मतदाता के पास कोई दस्तावेज नहीं है और मतदाता द्वारा गणना प्रपत्र हस्ताक्षरित कर दिया गया है तो भी गणना प्रपत्र को अपलोड किया जायेगा इस दौरान बीएलओ मृत शिफ्ट, अनुपस्थित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं का भी चिन्हीकरण करेगा तथा जांचोपरान्त विवरण तैयार रखेगा ताकि ससमय बीएलओ ऐप पर इसे कारण के साथ अपलोड किया जा सके। बीएलओ द्वारा मतदाता से विवरण भरवाने के पश्चात् हस्ताक्षरित फार्म की एक प्रति लेनी है तथा दूसरी प्रति पर बीएलओ द्वारा हस्ताक्षर कर पावती के रूप में मतदाता को लौटा दी जायेगी। किसी भी मतदाता को अपनी भाग संख्या के बीएलओ के बारे में पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है एवं मतदाता अपना गणना प्रपत्र भी ऑनलाइन इस वेबसाइट पर भर सकता है डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर टोल फ्री नम्बर 1950 है, जो 04 नवम्बर 2025 से संचालित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त विधानसभा स्तर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय निर्वाचन कार्यालय पर मतदाताओं की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है निर्वाचन पर विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण निर्वाचक नामावली में अपना और संबंधित रिश्तेदारों का नाम देख सकते हैं और गणना प्रपत्र में विवरण उपलब्ध करा सकते हैं। सहायता के लिए निर्वाचक संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *