रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में CM के आदेशों की अधिकारियों द्वारा आवेला करने का मामला सामने आया है जहां बता दे की फतेहपुर जिले के अमौली विकासखंड के देवरी गांव का है जहां ग्राम प्रधान गौरव सिंह द्वारा विकास कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया जिसकी शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने जिला अधिकारी सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में गुहार लगाई और भ्रष्टाचारी प्रधान पर कार्रवाई की मांग किया। तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधान पर अधिकारियों को जांच कर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। लेकिन जिले के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के आदेशों की अनदेखी की जा रही जिस पर करवाई समय से न होने पर पीड़ित अवधेश कुमार ने जिला अधिकारी के पास पहुंच मामले पर कार्रवाई की मांग करते हुए बताया कि भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधान गौरव सिंह ने 7 से 8 लख रुपए व्यक्तिगत अपने खाते में डाल लिया।
पंचायत भवन के निर्माण व रखरखाव में लाखों रुपए का भ्रष्टाचार कर लिया। फर्जी ट्रेडिंग कंपनी बनाकर लाखों रुपए का गमन किया। इस तरह पिछले 4 वर्षों में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया वही इस मामले पर पंचायती राज अधिकारी ने बहुत जल्द जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
