Headlines

सुबेहा कस्बा स्थित गोमती नदी के सराय राजघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट – मोo नसीम

बाराबंकी हैदरगढ़ सुबेहा कस्बा स्थित गोमती नदी के सराय राजघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार की शाम से ही दुकान लगना शुरू हो गई। बुधवार को दोपहर मेलार्थियों का जनसैलाब उमड़ता हुआ दिखाई पड़ा ।इस पारंपरिक मेले में विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने गोमती नदी में आस्था की डुबकी लगाई। और नदी के किनारे बैठे गरीब यतीम को लोगो ने दान किया। मेले में खाने-पीने, श्रृंगार और खिलौनों की दुकानें सजी थीं। बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में खिलौने की दुकान जंपिंग झूले भी लगाए गए थे।श्रद्धालुओं ने गोमती माता के दर्शन करने के बाद मेले में घूमकर विभिन्न पकवानों का स्वाद लिया।नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी अदनान हुसैन और भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबेहा रणवीर सिंह मोनू की ओर से मेले में पंडाल लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई थी। सभासद रिजवान खान, गिरजा रावत, जय प्रकाश, केतार बाबू मौर्य, प्रदीप गुप्ता, कुंवर बहादुर शाहू, सत्येंद्र प्रताप सिंह, रामजस कश्यप सहित कई संभ्रांत व्यक्तियों ने भी मेले में उपस्थिति दर्ज कराई। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। हालांकि, सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण मेलार्थियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों को जाम की समस्या से निपटने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने सुझाव दिया कि यदि पिछले वर्ष की तरह बड़े वाहनों के प्रवेश पर शाम तक रोक लगाई जाती, तो यह समस्या कम होती और लोगो को जाम की समस्या का सामना न करना पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *