Headlines

खतौली में देर रात लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। खतौली के मोहल्ला मिट्ठू लाल में देर रात करीब 3 बजे नरेंद्र कुमार उर्फ गुल्लू जैन के जूते के गोदाम में अचानक आग लग गई। स्थानीय निवासियों और सभासद असद खान शालू ने तुरंत पुलिस व गोदाम मालिक को सूचना दी। बताया गया कि शटर के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना पाकर पुलिस व गोदाम मालिक मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में सभासद असद खान शालू, मोहम्मद दानिश, कैफ सिद्दीकी, आसिफ, सुहेल, शादाब, उज़ैर, जावेद, कलीम वकील आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कस्बा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने टीम के साथ मौके का मुआयना किया और कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जल्द ही कारणों का खुलासा किया जाएगा।
आग लगने से गोदाम में रखा सारा माल जलकर राख हो गया, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *