Headlines

राजकीय इंटर कॉलेज सुबेहा में एक कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट – मोo नसीम

बाराबंकी। क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज सुबेहा में एक कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने की, जबकि संचालन श्रीमती रक्षा शुक्ला द्वारा किया गया। डॉ. रिपुदमन सिंह ने कार्यक्रम का व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया। मेले का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने ज्ञान की देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इनमें कृषि विशेषज्ञ वीरेंद्र कुमार, डेयरी विशेषज्ञ संदीप कुमार, फार्मेसी विशेषज्ञ अभिचल श्रीवास्तव शामिल थे। पुलिस सेवा के विषय में उपनिरीक्षक संतोष सिंह और छोटे लाल ने मार्गदर्शन दिया, जबकि विद्युत विभाग से भवानी प्रसाद यादव और सर्वेश यादव एम बी ए उच्च शिक्षा तकनीकी व्यवसाय से संबंधित ने जानकारी साझा की। प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने भी उच्च शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विशेषज्ञों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर सभासद जय प्रकाश रावत, प्रदीप गुप्ता, केतार बाबू मौर्य नोडल शिक्षक डॉ. रिपुदमन सिंह, डॉ. रामचंद्र पांडे, प्रदीप कुमार, जितेंद्र यादव, अतुल कुमार, दान बहादुर, कौशलेंद्र, गायत्री, खुशबू, श्रीमती रोशनी और कार्यालय स्टाफ से श्यामपता प्रसाद, राम तीरथपाल, रामसेवक सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *