Headlines

नवाब इम्तियाज कुरैशी बने ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश के प्रदेश उपाध्यक्ष, कस्बे में खुशी की लहर

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब स्थानीय निवासी नवाब इम्तियाज कुरैशी को ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही कुरैशी समाज के लोगों में हर्ष की लहर छा गई और बधाइयों का तांता लग गया। बताया गया कि दिल्ली के इस्लामिक कल्चर सेंटर में आयोजित ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें देशभर से प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जमीअत के अध्यक्ष जनाब सिराजुद्दीन कुरैशी ने संगठन की वर्तमान आर्थिक स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने भावुक होकर कहा कि “जिस कुरैशी बिरादरी के लोग करोड़ों रुपए की शादियां करते हैं और बड़े पैमाने पर लेन-देन करते हैं, उसी बिरादरी की सामाजिक संस्था आज आर्थिक तंगी से जूझ रही है।”

उनकी यह बात सुनकर सभा में मौजूद नवाब इम्तियाज कुरैशी भावनाओं से ओत-प्रोत हो उठे। उन्होंने खड़े होकर ऐलान किया — “मैं नवाब इम्तियाज कुरैशी, ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश के लिए पांच लाख रुपये का सहयोग देता हूं, इंशाल्लाह।” उनके इस घोषणा के बाद सभागार में उपस्थित लोगों ने भी सहयोग की घोषणाएं करनी शुरू कर दीं, और देखते ही देखते लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये के तआवुन (सहयोग) का ऐलान हो गया। नवाब इम्तियाज कुरैशी की इस दरियादिली और समाज के प्रति समर्पण की भावना की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कुरैशी बिरादरी की सेवा का जो जज्बा दिखाया है, वह प्रेरणादायक है। कस्बे में उनके उपाध्यक्ष चुने जाने की खबर फैलते ही शुभकामनाएं और बधाइयां देने वालों का तांता लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *