Headlines

गढ़वीर बाबा मेला-रामलीला महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

विजयीपुर (फतेहपुर)। खखरेरू क्षेत्र के पौली-गढ़वा स्थित गढ़वीर बाबा मेला-रामलीला महोत्सव की तैयारियाँ इन दिनों पूरे शबाब पर हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी गढ़वीर बाबा के पवित्र स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। गढ़वीर बाबा के लगभग दो सौ वर्ष पुराने मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। रामलीला कमेटी के कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई, सजावट और रोशनी की व्यवस्था में जुटे हैं। श्रद्धालु भक्तजन बाबा के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी मनोकामनाएँ पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि गढ़वीर बाबा की कृपा से सच्चे मन से की गई हर प्रार्थना अवश्य फल देती है।इस वर्ष गढ़वीर बाबा मेला-रामलीला महोत्सव का 156वां वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन समिति के संस्थापक श्याम सिंह यादव ने बताया कि “गढ़वीर बाबा की सेवा और आयोजन का दायित्व मिलना सौभाग्य की बात है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दुकानदारों के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। यह मेला केवल आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और एकता का प्रतीक है।”मेले के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है।

5 नवंबर: भव्य रामलीला — परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन होगा।

6 नवंबर: विराट दंगल प्रतियोगिता और भक्ति मय आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

7 नवंबर: महापुरुषों की भव्य झाँकियाँ और अनुपम दर्शन श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे।

सैकड़ों गाँवों से श्रद्धालु गढ़वीर बाबा के दर्शन और मेले की झाँकियाँ देखने पहुँचते हैं। क्षेत्र के लोगों के लिए यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि सदियों पुरानी श्रद्धा और लोक परंपरा का जीवंत उत्सव बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *