Headlines

समलैंगिक प्रेम संबंध में युवक की हत्या का खुलासा — दो हत्यारोपित गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

शामली। शामली से,थाना झिंझाना पुलिस ने एक युवक की हत्या का सनसनीखेज़ मामला सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया है। बताया जा रहा है कि हत्या प्रेम संबंधों के विवाद में की गई थी। शामली मे थाना झिंझाना क्षेत्र के ऊन–भाऊखेड़ा रोड पर 30 अक्टूबर की रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान भाऊखेड़ा निवासी मनीष पुत्र अंगद सिंह के रूप में हुई थी।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और जल्दी ही सुराग लगाते हुए इस हत्या का पर्दाफाश कर दिया। “पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी, जिन्होंने तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।” गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजवीर पुत्र सुखवीर निवासी मोहल्ला अंसारियान, ऊन और साहिल पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम पीपल हेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर बताए गए हैं।
पुलिस ने उनके पास से एक चाकू, एक काला बैग (जिसमें आधार कार्ड और रजिस्टर) तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी 70 वर्षीय राजवीर ने कबूल किया कि वह मनीष को लंबे समय से जानता था। मनीष और उसके बीच में समलैंगिक संबंध थे लेकिन कुछ दिनों पहले उसकी दोस्ती साहिल से हो गई थी जब मनीष को यह जानकारी मिली तो वह नाराज हो गया और उसने उसके समलैंगिक होने की बाद जगजाहिर करने की धमकी दी। जिससे साहिल और वह परेशान हो गए। उन्होंने मनीष की हत्या की योजना बनाई। इसी रंजिश में उन्होंने योजना बनाकर मनीष को फोन से बुलाया और साहिल के साथ मिलकर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर ली है।
हत्या के पीछे की कहानी समलैंगिक प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *