Headlines

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चार मजदूर महिलाएं घायल

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। जनपद के जोनिहा-अमौली मार्ग पर गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे कटेलिहा मोड़ के पास एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए वहीं रिक्शे में सवार चारों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल महिलाओं की पहचान ललिता देवी पत्नी सुखराम, राधा देवी पत्नी अशोक, पूजा देवी पत्नी रंजीत, और पुष्पा देवी निवासीगण कटेलिहा, थाना जाफरगंज के रूप में हुई है।ट्रैक्टर चालक के नशे में होने की बात सामने आई है, बताया गया कि चारों महिलाएं दलेलखेड़ा से मजदूरी कर घर लौट रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल ललिता देवी व पुष्पा देवी को 112 पीआरवी की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *