गाजीपुर कासिमाबाद क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में संचालित शार्क पब्लिक स्कूल एवं जेड0ए0मेमोरियल स्कूल के खिलाफ प्रबंधक के भाइयों द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा गया है l

Spread the love

रिपोर्ट -एकरार खान

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि विद्यालय की मान्यता फर्जी तरीके से प्राप्त की गई है जिसमें शिक्षा विभाग को गुमराह किया गया है l प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत करने वाले इस्तियाक अहमद, इम्तियाज अहमद , एवं आफताब पुत्र मेराज ने बताया कि ग्राम मुबारकपर में स्थित सार्क पब्लिक स्कूल एवं जेड0ए0मेमोरियल स्कूल बिना मान्यता के नर्सरी LKG एवं UKG की क्लास संचालित एवं जिस भुमि पर सार्क पब्लिक स्कूल की मान्यता ली गई है वहां प्रबंधक द्वारा अपने हिस्से की जमीन देवनाथ यादव को बिक्री कर दी है एवं जेड0ए 0मेमोरियल स्कूल की भूमि दूसरे गाट स0 में मान्यता विभाग को गुमराह कर के प्राप्त की गई है भाइयों ने शपथ पत्र लगा कर शिकायत की है कि हम तीनों भाई अपने हिस्सा का जमीन सार्क पब्लिक स्कूल की मान्यता में नहीं दिया है l उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करा कर फर्जी मान्यता के आधार पर चल रहे विद्यालय के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए l साथ ही संबंधित विद्यालय की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाय l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *