रिपोर्ट अनिल कुमार


फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। फतेहपुर से बांदा की ओर जा रही एक रोडवेज बस का अचानक टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया में जा भिड़ी। हादसा हुआ तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जोरदार धमाके के साथ बस का टायर फटते ही चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधा पुलिया से जा टकराया। हादसे के बाद सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
