रामपुर से शारिक खान की रिपोर्ट
पंचायत कर्मियों को मिला प्रशिक्षण ग्राम स्तर तक पहुंचेगा स्वजनगणना अभियान, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देशडिजिटल जनगणना की ओर बड़ा कदम, गांव-गांव पहुंचेगा स्वजनगणना अभियानजिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जिला पंचायत राज अधिकारी श्री नत्थूलाल गंगवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ऑनलाइन स्वजनगणना की प्रक्रिया के संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत सफाई कर्मियों, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तथा पंचायत विभाग से जुड़े कर्मचारियों को स्वजनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ऑनलाइन स्वजनगणना पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से स्वयं गणना की प्रक्रिया, लॉगिन प्रणाली, परिवार विवरण अंकन, दस्तावेज सत्यापन एवं डेटा अपलोड करने संबंधी तकनीकी जानकारी दी गई।जिला पंचायत राज अधिकारी श्री नत्थू लाल गंगवार ने बताया कि स्वजनगणना अभियान शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनेगी तथा आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे ग्राम स्तर पर आमजन को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्वजनगणना प्रक्रिया में सहभागिता के लिए प्रेरित करें। साथ ही तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान, डेटा की शुद्धता बनाए रखने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना की दिशा में यह एक बड़ा कदम है और स्वजनगणना अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाय कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वजनगणना अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया
