Headlines

जालौन में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

A young man died after being hit by an overloaded tractor-trolley in Jalaun.
Spread the love

जालौन | रिपोर्ट: इरफान पठान

जालौन में तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक युवक की जान ले ली। हादसा कुठौंद थाना क्षेत्र के हादरुख-जगतपुरा मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान रणजीत पुत्र दलसिंह प्रजापति निवासी जगतपुरा अहीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रणजीत किसी काम से बाइक से जा रहा था, तभी सामने से तेज गति में आ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *