विश्व एथलेटिक्स दिवस पर बेटियों ने दौड़ में दिखाया दम, सृष्टि और निशा बनीं आकर्षण का केंद्र

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र में खेल और उत्साह का शानदार माहौल देखने को मिला। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित बालिका दौड़ प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राजीव कुमार की देखरेख में किया गया, जहां छात्राओं के उत्साह और जोश ने पूरे परिसर को खेलमय बना दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सृष्टि, द्वितीय स्थान पर निशा और तृतीय स्थान पर सृष्टि ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस दौरान विद्यालय की वार्डन सुश्री बबिता और समस्त स्टाफ की भूमिका भी सराहनीय रही। आयोजन में छात्राओं को खेलों के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।


वक्ताओं ने कहा कि विश्व एथलेटिक्स दिवस केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का एक बड़ा अभियान है। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। नियमित शारीरिक गतिविधियां न केवल शरीर को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि मानसिक संतुलन और जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाती हैं।
कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि खेल सामाजिक समानता और समावेशिता का सबसे मजबूत माध्यम हैं, जहां प्रतिभा और मेहनत ही असली पहचान बनती है। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं का जोश और आत्मविश्वास यह साबित करता दिखा कि जिले की बेटियां अब खेल मैदान में भी नए कीर्तिमान गढ़ने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *