जन शिकायतों के निस्तारण में रामपुर ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार यूपी में नंबर-1

Spread the love

रामपुर से शारिक खान की रिपोर्ट

जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में रामपुर जिले ने एक बार फिर प्रदेशभर में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए इतिहास रच दिया है। शासन द्वारा जारी अप्रैल 2026 की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में रामपुर ने 140 में से 138 अंक हासिल कर लगातार चौथी बार उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।इस शानदार उपलब्धि का श्रेय जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की सख्त मॉनीटरिंग, प्रभावी रणनीति और अधिकारियों को दिए गए स्पष्ट निर्देशों को दिया जा रहा है। डीएम की निगरानी में जिले में शिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिसका परिणाम प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में साफ दिखाई दिया।डीएम की रणनीति बनी सफलता की कुंजीलगातार चौथी बार प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करना रामपुर प्रशासन की कार्यशैली और जवाबदेही को दर्शाता है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी फरियादी की शिकायत को हल्के में न लिया जाए और समयबद्ध तरीके से उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।डीएम की इसी सख्त कार्यप्रणाली और नियमित समीक्षा बैठकों के चलते जिले के सभी विभागों में जवाबदेही तय हुई और रामपुर ने आईजीआरएस रैंकिंग में अपना दबदबा बरकरार रखा।कंट्रोल रूम से लिया जा रहा शिकायतकर्ताओं का फीडबैकप्रशासन ने केवल कागजी निस्तारण तक खुद को सीमित नहीं रखा है। शिकायतों के वास्तविक समाधान की पुष्टि के लिए विशेष आईजीआरएस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां विभागीय स्तर पर शिकायत के निस्तारण के बाद कर्मचारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं को फोन कर उनकी संतुष्टि का फीडबैक लिया जाता है।रामपुर जिले के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री कार्यालय की भी सीधी नजर बनी हुई है और पूरे सिस्टम की मॉनीटरिंग उच्च स्तर पर की जा रही है।कठिन मानकों पर भी अव्वल रहा रामपुरप्रभारी अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि शासन की ओर से शिकायतों के निस्तारण के लिए कड़े मानक तय किए गए हैं। इनमें समयबद्ध कार्रवाई, डिफाल्टर की संख्या शून्य रखना और मुख्यमंत्री संदर्भ यानी सी-श्रेणी की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण शामिल है।रामपुर जिले ने इन सभी मानकों पर शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रशासनिक टीमवर्क, नियमित मॉनीटरिंग और विभागों के बेहतर समन्वय को दिया।“लक्ष्य सिर्फ फाइल बंद करना नहीं, चेहरे पर मुस्कान लाना है”लगातार चौथी बार प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का संतोषजनक समाधान ही प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।डीएम ने कहा,”मुख्यमंत्री जी की स्पष्ट मंशा है कि कोई भी फरियादी कार्यालय से निराश होकर न लौटे। हमारा उद्देश्य केवल शिकायत की फाइल बंद करना नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता को त्वरित न्याय दिलाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाना है।”उन्होंने कहा कि प्रशासन आगे भी इसी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *