शहीद की पीड़ा को शब्द देने वाली ‘आशिवी’ की गूंज राजभवन तक, मुजफ्फरनगर की लेखिका ने बढ़ाया जनपद का मान

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद की उभरती साहित्यिक प्रतिभा शिवि आशीष स्वामी ने एक बार फिर अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है। झारखंड के महामहिम राज्यपाल Santosh Gangwar से शिष्टाचार भेंट के दौरान उनके चर्चित उपन्यास “आशिवी – शहीद से एक पत्नी की शिकायत” पर गहन चर्चा हुई, जिसने संवेदनाओं और राष्ट्रभक्ति की एक नई मिसाल पेश की है।
राजभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान लेखिका ने अपनी कृति के पीछे छिपे जज्बातों को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह उपन्यास एक शहीद की पत्नी के नजरिए से लिखा गया है, जिसमें त्याग, दर्द और गर्व की गहरी अनुभूति को मार्मिक ढंग से उकेरा गया है।
महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की रचनाएं समाज को जागरूक करने के साथ-साथ देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने लेखिका के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौरतलब है कि शिवि आशीष स्वामी की यह कृति लगातार चर्चा में बनी हुई है। इससे पूर्व वह अपनी पुस्तक जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Sanjay Kumar Verma को भेंट कर चुकी हैं। साथ ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Raghav Chadha तथा देश के रक्षा मंत्री Rajnath Singh को भी अपनी पुस्तक भेंट कर चुकी हैं।
लगातार मिल रही सराहना से जहां लेखिका का मनोबल बढ़ा है, वहीं मुजफ्फरनगर का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *