नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 17 ग्राम स्मैक और गांजा सहित शातिर तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को अवैध गांजा और स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान न्याजुपुरा से चरथावल जाने वाले मार्ग पर काली नदी पुल के पास संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17 ग्राम अवैध गांजा और 17 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम बबलू पुत्र चन्द्रपाल निवासी गांव कुरड़ी, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था और क्षेत्र में सप्लाई करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार, उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह, कांस्टेबल वेदराम सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जबकि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *