असली मोबाइल दिखाकर टाइल के टुकड़े बेचने वाला शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, लंबा आपराधिक इतिहास उजागर

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक ऐसे शातिर टप्पेबाज को दबोचा है, जो लोगों को असली मोबाइल दिखाकर नकली मोबाइल के नाम पर टाइल के टुकड़े बेचकर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन के बाहर रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति राहगीरों को महंगे मोबाइल का लालच देकर धोखाधड़ी कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से मोबाइल कवर में रखे टाइल के टुकड़े बरामद हुए, जिन्हें वह मोबाइल बताकर बेच रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहनशाह पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी किदवई नगर थाना खालापार हाल निवासी न्याजूपुरा के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह पहले भी कई आपराधिक वारदातों में लिप्त रहा है और थाना खालापार का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसके नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस तरह की ठगी में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पर पहले से ही आर्म्स एक्ट, लूट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर जैसी गंभीर धाराओं में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद वह लगातार अपराध की दुनिया में सक्रिय था।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार गिरी, उपनिरीक्षक पंकज सागर और हेड कांस्टेबल कृष्णवीर सिंह की अहम भूमिका रही,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *