Headlines

रुड़की ने पेनाल्टी शूटआउट में टांडा को 5-4 से हराया, रोमांचक मुकाबले में बराबरी के बाद हुआ फैसला

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। 3 अप्रैल क्रीड़ा भारती एवं अंबेडकर क्लब रामपुर के द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें दिन मुख्य अतिथि अवधेश कुमार गौतम कार्यक्रम अधिशासी आकाशवाणी एवं विशिष्ठ अतिथि दिनेश कुमार रस्तोगी के द्वारा युवा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया और उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन का आनंद लिया आज का मैच टांडा रामपुर औऱ रूड़की के बीच में मैच खेला गया जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, पहले हाफ में मैच शुरू होते ही रुड़की की टीम टांडा पर टूट पड़ी ओर एक के बाद एक दो गोल कर दिए के रुड़की के खिलाड़ी आदित्य ने मैच 15 वे मिनट मे 1 गोल मारकर बढ़त बना और 27 वे मिनट में रुड़की के दूसरे खिलाड़ी मोंटी ने एक ओर गोले कर पहला हाफ अपने नाम कर लिया वही टांडा की टीम पूरे हाफ में संघर्ष करती रही पर कोई सफलता नहीं मिली , दूसरे हाफ में टांडा ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 45 वे ओर 57 वे मिनट में टांडा के नदीम ने दो गोल कर दिए जिसके बाद दोनों ही टीमें दो दो की बराबरी पर छूट गया और मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट के द्वारा किया गया। पैनाल्टी शूट आउट में रुड़की ने टांडा को 5=4 से हरा दिया
आज के मैच के निर्णायक संतोष कुमार लाइन मैंन की भूमिका शिवम और आदित्य नें निभाया, कल का मैच अम्बेडकर फुटबॉल क्लब और संभल के बिच शाम 4 बजे से खेला जायेगा, इस अवसर पर मनोज कुमार उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती रामपुर, अभिषेक लाल, विकास कुमार, प्रमोद रस्तोगी,अंकित रस्तोगी, महेश कुमार, नीरज चौहान राजेंद्र कुमार, आकाश बाबू ,अमित चौहान, कन्नौज जी, नितिन ,इशू, , कमेंटेटर विजेंद्र कुमार सहित फूटबाल प्रेमी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *