लखनऊ में पकड़े गए 4 संदिग्ध आतंकियों में से एक बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र का निकला।

Spread the love

रिपोर्ट – जगनेश सोलंकी

बुलंदशहर। लखनऊ में पकड़े गए चार आतंकवादियों में से एक बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। उसका नाम विकास उर्फ रौनक है, जो रविंद्र का पुत्र और गांव रजापुर, ग्राम पंचायत चांदौक, तहसील शिकारपुर का रहने वाला है। रौनक पिछले 10-15 सालों से हरियाणा में रह रहा था और पिछले दो साल से गाजियाबाद में निवास कर रहा था। लगभग एक वर्ष पहले रौनक के पिता रविंद्र के बड़े भाई विजेंद्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य गांव आए थे, जहां उन्होंने मकान और जमीन का बंटवारा किया था। इसके बाद गांव में पुरानी ईंटों से एक मकान भी बनाया गया था।

यह मकान बनने के बाद से बंद पड़ा है। परिवार के सदस्य, जिनमें रौनक भी शामिल है, कभी-कभी एक-दो महीने में गांव आते-जाते रहते थे। गांव में रौनक को विकास के नाम से जाना जाता है। गांव के राशन डीलर विनोद ने बताया कि रौनक का पूरा परिवार गांव से बाहर रहकर रंगाई-पुताई का काम करता था। गांव के अधिकांश लोगों को यही जानकारी है। रजापुर गांव ग्राम पंचायत चांदौक का एक माजरा है। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि रौनक उर्फ विकास और उसके पिता रविंद्र का कोतवाली में कोई आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *