Headlines

शिवसेना कार्यालय पर छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर सम्मान, वीरता और स्वराज के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। स्थित शिवसेना कार्यालय पर छत्रपति शिवाजी महाराज की 346वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र शर्मा एवं संयुक्त हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बागेश अग्रवाल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि हिंदवी स्वराज्य के प्रणेता थे। उनकी वीरता, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक के रूप में शिवाजी महाराज ने जिस साहस और रणनीति से विपरीत परिस्थितियों में स्वराज की स्थापना की, वह इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में दर्ज है।
वहीं शिवसेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी और अखिलेश जाटव ने कहा कि शिवाजी महाराज ने गोरिल्ला युद्ध नीति की शुरुआत कर मुगलों की विशाल सेना को चुनौती दी और सीमित संसाधनों में भी विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज एक कुशल रणनीतिकार और आत्मविश्वासी शासक थे, जिन्होंने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। नारी के अपमान के खिलाफ उनका सख्त रुख आज भी समाज के लिए मिसाल है।
उन्होंने आगे कहा कि शिवाजी महाराज ने छोटी-छोटी टुकड़ियों को संगठित कर एक मजबूत और सशक्त स्वराज की नींव रखी, जो आज के समय में भी संगठन और एकता का संदेश देती है।
कार्यक्रम में संजय गोयल, वीरेंद्र त्यागी, अनुकूल जोशी, गीता गुर्जर, कल्पना ठाकुर, नेहा गोयल, आशीष शर्मा, विजय तोमर, गोपी वर्मा और रविंद्र शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *