जनता इंटर कॉलेज भोपा के पुरातन छात्र देशभर में चमका रहे नाम, कॉलेज जल्द शुरू करेगा विशेष प्रेरणा अभियान

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के भोपा से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां जनता इंटर कॉलेज भोपा के पुरातन छात्र देश के अलग-अलग विभागों में अपनी सेवाएं देकर अपने कॉलेज और गुरुओं का नाम रोशन कर रहे हैं।
जनता इंटर कॉलेज भोपा के छात्र-छात्राएं लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। कोई प्रशासनिक सेवाओं में अपनी पहचान बना रहा है, तो कोई अन्य सरकारी और निजी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। इन उपलब्धियों से पूरे कॉलेज परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
कॉलेज के चीफ ऑफिसर रमन सिंह ने बताया कि जब भी यहां का कोई छात्र या छात्रा देश के किसी भी विभाग में नौकरी हासिल करता है, तो पूरे कॉलेज के शिक्षकों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कॉलेज द्वारा जल्द ही एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत पुराने छात्रों को एक मंच पर लाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों को प्रेरित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देना है।
फिलहाल यह पहल केवल उन युवाओं तक सीमित है जो विभिन्न विभागों में नौकरी कर रहे हैं, लेकिन भविष्य में सिविल सेवाओं या अन्य क्षेत्रों में कार्यरत उन सभी पुरातन छात्रों को भी इसमें शामिल किया जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
जनता इंटर कॉलेज की यह सराहनीय पहल न केवल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने का काम करेगी, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा को भी मजबूत बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *