Headlines

नवनियुक्त आँगनबाडी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण व नवनिर्मित आँगनबाडी केन्द्रों भवनों का लोकार्पण सम्पन्न

Spread the love

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। मुख्यमंत्री उ०प्र० योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से आज सोमवार को लोकभवन लखनऊ में नवनियुक्त आँगनवाडी कार्यकर्णी, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, नवनिर्मित आँगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण / शिलान्यास, आँगनवाडी कार्यकत्रियो को स्मार्ट मोबाइल फोन का वितरण एवं आँगनवाडी केन्द्रों हेतु ग्रोथमानिटरिंग डिवाइस का वितरण इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसका सजीव प्रसारण डी०आर०डी०ए० बारावंकी के गाँधी सभागार में किया गया। बाराबंकी जनपद के 16 नवनियुक्त आँगनवाडी कार्यकत्रियों में से 10 नवनियुक्ति आँगनबाडी कार्यकत्रियो को नियुक्ति पत्र का वितरण लोकभवन लखनऊ में मुख्य मंत्री जी के द्वारा किया गया।

जनपद स्तर पर उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजरानी रावत जिला पंचायत अध्यक्ष, बाराबंकी एवं विशिष्ट राम सिंह वर्मा, ( जिलाध्यक्ष-भाजपा) के द्वारा 05 ऑगनबाडी कार्यकत्रियों व 54 नवनियुक्त आँगनबाडी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण, PMMVY (प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना) के 05 लाभार्थियों को संकेतिक चेक वितरण (5000/-रूपये. की धनराशि), 03 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 02 बच्चों का अन्नप्राशन तथा नवनिर्मित 09 आँगनबाडी केन्द्र भवनों का लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा बताया गया, कि बाल विकास विभाग मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में नित नई ऊचाईयो को छू रहा है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी अन्ना सुदन, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, अरूण कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार वर्मा, अनुपम मिश्रा, विमल कुमार पाल सिंह एवं अपर सांख्यिकीय अधिकारी विक्रान्त तिवारी, मुख्य सेविकायें, आँगनबाडी कार्यकर्णी, सहायिका उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *