रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। भरुआ सुमेरपुर कस्बे के लिए गर्व का क्षण तब बना, जब तीन स्थानीय उद्यमियों को हमीरपुर महोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। सम्मानित होने वालों में बीम कंपनी के यूनिट हेड एल.बी. सिंह, पीतांबरा इंडस्ट्रीज के आशीष निगम और शारदा फिलिंग स्टेशन के कुलदीप निगम शामिल रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। तीनों उद्यमियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर कस्बे का नाम रोशन किया है। सम्मान प्राप्त करने के बाद सभी ने आयोजकों का आभार जताया।
महोत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

