करंट लगने से युवक की मौत, शराब के नशे में धुत होकर पकड़ लिया था हाईटेंशन लाइन का तार, खंभे से चिपका मिला

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की बिजली के करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव का है। यहां वीरेंद्र उर्फ बीरू 32 वर्ष, जो पेशे से हेयर कटिंग का काम करता था। मंगलवार रात लगभग 12 बजे करंट की चपेट में आ गया। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वह बिजली के तार से चिपका हुआ था। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक वीरेंद्र शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि देर रात शराब के नशे में उसने बिजली के पोल में लगे तारों को पकड़ लिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के छोटे भाई धीरू ने बताया कि वीरेंद्र के तीन बेटियां और एक बेटा है। वह हेयर कटिंग का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *