रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

हरदोई। हरदोई में आयोजित पत्रकार वार्ता में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सरकार के 9 वर्षों को ‘परिश्रम और ठोस परिणामों’ का काल बताया।
कानून-व्यवस्था में सुधार: अपराध में कमी आई और औद्योगिक माहौल मजबूत हुआ है।
औद्योगिक विकास: संडीला इंडस्ट्रियल एरिया पूरी तरह भर चुका है और जिले में 4 नए औद्योगिक क्षेत्रों पर काम जारी है।बड़ा निवेश: गंगा एक्सप्रेसवे और लॉजिस्टिक्स हब जैसी परियोजनाओं से जिले का कायाकल्प होगा।
आर्थिक प्रगति: बीते 9 वर्षों में हरदोई की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हो गई है।
मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हरदोई ‘विकसित भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरकर सामने आएगा। एस पी अशोक कुमार मीणा ने पुष्प देके स्वागत किया।

