Headlines

कूकड़ा रोड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नई मंडी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर बदमाश को पुलिस ने कूकड़ा रोड से दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिससे इलाके में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार, फरार और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कूकड़ा रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नी पुत्र कंवरवीर निवासी रैदासपुरी, थाना दौराला, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले से ही कई गंभीर मामलों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर अपहरण, अवैध शस्त्र और अन्य आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि साफ झलकती है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है।
थाना नई मंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *