भाजपा के राज में देश की सीमाएं सुरक्षित, समृद्ध हो रहा भारत: आकाश

Spread the love

सिविल लाइंस मंडल के प्रशिक्षण शिविर में बोले शहर विधायक आकाश सक्सेना

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि भाजपा के राज में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। भारत आर्थिक रूप से भी समृद्ध हो रहा है। इसके पीछे हमारे नेताओं और पदाधिकारियों के साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत छिपी है। यही कारण है जो आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन सकी है।

नगर विधानसभा क्षेत्र के सिविल लाइंस मंडल के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शहर विधायक आकाश सक्सेना, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर, जागेश्वर दयाल दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया। इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाते हैं। कहा कि भाजपा की कार्यप्रणाली अन्य दलों से अलग है, क्योंकि यहां संगठन और सिद्धांतों को सर्वोपरि माना जाता है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति होते हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी का विस्तार संभव होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उनके संगठनात्मक दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि किस प्रकार बूथ स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्ष अन्नू सक्सेना, अतर सिंह लोधी, प्रमोद कुमार, हिमांशु सक्सेना, गोपाल कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *