Homeराष्ट्रीयउपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, एसपी सिटी ने...

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, एसपी सिटी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। शनिवार को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद मुजफ्फरनगर में 14 और 15 मार्च को आयोजित हो रही उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में 17 परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही है। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में शनिवार को एसपी सिटी ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं को परखा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच, यातायात व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के लिए पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही वहां तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क और मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
एसपी सिटी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। परीक्षा अवधि के दौरान पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments