काशीराम जयंती पर कांग्रेस का ‘परिवर्तन दिवस’, लखनऊ में गूंजा सामाजिक न्याय और बदलाव का संकल्प

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। मान्यवर काशीराम की जन्म शताब्दी के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में “परिवर्तन दिवस” कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक न्याय और समानता के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और काशीराम के विचारों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मान्यवर काशीराम ने दलित, पिछड़े और वंचित समाज को राजनीतिक पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके संघर्ष और विचार आज भी सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा देते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सभी भारतीयों की पार्टी रही है, जो जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर मोहब्बत, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने का काम करती है।
कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर से पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया भी अपनी टीम के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा काशीराम जयंती को “परिवर्तन दिवस” के रूप में मनाना सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा संदेश है। कटारिया ने कहा कि मान्यवर काशीराम ने समाज के दबे-कुचले वर्गों को आवाज देने का काम किया और उनके मिशन को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में बदलाव का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मान्यवर काशीराम के मिशन को आगे बढ़ाते हुए उनके सपनों को साकार किया जाएगा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *