Headlines

होली व रमजान त्योहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Spread the love


रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। होली व रमजान त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने पुलिस दल बल के साथ कस्बे के संवेदन शील इलाके में पैदल मार्च किया। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की
पुलिस क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह ने कहा कि शांति पूर्वक त्यौहार संपन्न कराने को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी । सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट न डालने की हिदायत दी और कहा सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *