मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा की चेतावनी — “2027 में सरकार उखाड़ फेंकेंगे!
रिपोर्ट – मो0 नसीम

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर की धरती उस वक्त गरज उठी जब भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा की उपस्थित और जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर के नेतृत्व में किसानों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
किसानों का आरोप है कि गांवों में भ्रष्टाचार चरम पर है, योजनाओं में लूट मची है और अधिकारियों से लेकर प्रधान तक जवाबदेही से बच रहे हैं।
धरना स्थल पर भावुक माहौल देखने को मिला —
एक किसान ने मंच से गीत गाते हुए अपनी पीड़ा बयां की —
“अब तो चोर प्रधान होइगें, अधिकारी बेईमान होई गएं…”
यह गीत जैसे ही गूंजा, पूरा पंडाल तालियों और नारों से गूंज उठा।

अयोध्या मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने मंच से साफ ऐलान किया यहां भ्रष्टाचार को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन हो रहा है मदारी का खेल नहीं, सुल्तानपुर प्रशासन होश में आओ! अगर यहां आज समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो यह किसान आज यहां पर डमरू बजाएंगे और आपको नचायेंगे
मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने मंच से ऐलान किया —
अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान सीधे लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे।
जैसे ही यह घोषणा हुई, सुल्तानपुर में शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे, किसानों को समझाया-बुझाया और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।


लेकिन किसानों का तेवर साफ है —
“अगर भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ तो 2027 के चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकेंगे!”
अब बड़ा सवाल —
क्या किसानों की ये चेतावनी सत्ता के गलियारों तक पहुंचेगी?
क्या भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश?
या फिर सियासी संग्राम और तेज होगा?
