नदिया के कृष्णनगर मुख्य डाकघर में फिर ईमेल के जरिए बम धमकी !

Spread the love

रिपोर्ट पृथ्वीराज मैत्र
नदिया/पश्चिम बंगाल

नदिया जिला में एक के बाद एक आज एक बार फिर नदिया के कृष्णनगर मुख्य डाकघर को ईमेल के माध्यम से बम धमकी आया। धमकी भरा ईमेल मिलते ही कृष्णनगर कोतवाली थाने को सूचना दी गई। पुलिस बल तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़ा। पूरा डाकघर खाली करा दिया गया। बारीकी से छानबीन शुरू। मुख्य डाकघर के अंदर से सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और गेट बंद कर दिया गया। दूर-दूर से आए ग्राहकों को बाहर कर संदिग्ध सभी बैगों की तलाशी लीया गया । । कृष्णनगर मुख्य डाकघर के विभिन्न कमरों, पार्सल रूम एवं जन बहुल स्थानों पर चला गहन तलाशी। नदिया के सदर शहर कृष्णनगर मुख्य डाकघर परिसर से सभी को पहले ही बाहर निकाल दिया गया था। डाकघर परिसर पूरी तरह खाली कराया गया। संदिग्ध वस्तु दिखते ही तुरंत तलाशी अभियान तेज। डाकघर के मुख्य द्वार को बंद कर पूरे इलाके में चल रही है व्यापक छानबीन। ऐसा बार-बार धमकी से प्रतीत होता है पश्चिम बंगाल में कुछ बड़ा संघटित होने वाला है या तो फिर कुछ देश विरोधी तक्त कोई बड़ा दिल दहाने वाला साजिश करने वाला है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *