करंट लगने से महिला की मौतपूजा के लिए स्विच ऑन करते समय हुआ हादसा

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

मौदहा। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मौदहा विकासखंड क्षेत्र के गुरदहा गांव के प्रधान प्रदीप यादव की पत्नी कमलेश 50 वर्ष शाम के समय घर में पूजा करने के लिए कमरे में गई थीं। बताया जा रहा है कि पूजा से पहले हाथ-पैर धोने के बाद उन्होंने बिजली के बोर्ड का स्विच ऑन किया, तभी वह करंट की चपेट में आ गईं। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर कमरे में बेहोश पड़ी कमलेश पर पड़ी तो उन्हें तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मामले में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि परिजन यदि चाहेंगे तो पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका अपने पीछे एक बेटी और दो बेटों को छोड़ गई हैं। दोनों बेटे इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *