होली पर अफवाह न फैलाने की चेतावनी,केमिकल रंग पर प्रतिबंध।

Spread the love

रिपोर्ट ब्यूरो संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद/जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह की उपस्थिति में होली, रमजान एवं ईद के त्यौहार के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति कमेटी की कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए बैठक में निर्देश दिए गये कि होलिका दहन स्थल को लेकर कोई विवाद न हो,किसी भी धार्मिक स्थल पर अनावश्यक रुप से रंग न डाला जाये, किसी भी नई जगह हर होलिका दहन नहीं होगा,कोई भी जूलूस नये रास्ते से नहीं निकलेगा,सभी होलिका स्थलो पर लटके बिजली के तार सही करा लिये जाये विधुत की सप्लाई निर्वाध रहे, केमिकल बाले रंगों का प्रयोग न किया जाये मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाये चाक चौबंद रखें सभी नगर पालिका,नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि होली के अवसर पर सभी जगहों पर साफ सफाई व पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे।कैटल कैचर से आवारा पशुओं को पकड़ा जाये अधिशासी अधिकारी ने बताया किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर (1533)पर सम्पर्क किया जाये जिला अधिकारी निर्देशित करते हुए हिदायत दी गई कि सभी अग्निशमन की गाड़ियों को चेकिंग करा ली जाये कि वो सही हो व उनमें पर्याप्त पानी रहे सभी उप जिला अधिकारी को निर्देश दिए गये कि वो अपने अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर ले त्यौहारों को परम्परा से मनाकर मर्यादा का उल्लघंन न किया जाये पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने निर्देशित किया कि सभी थानों क्षेत्रो में ई-रिक्शा पर प्री रिकार्डिंग मैसेज प्रसारित किया जाये कि जबरदस्ती किसी पर भी रंग न डाला जाये सभी त्योहारों को अमन चैन से मनाये, परंपराओं को न तोड़ें अफवाहों से सावधान रहें, किसी भी समस्या पर 112 नंबर पर कॉल की जाये।मोटरसाइकिलो से हुड़दंग न किया जाए,तेज आवाज में डीजे न बजाये जाये बैठक में अपर जिला अधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट,उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद,क्षेत्राधिकारी यातायात व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *