ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन


बाजपुर।बरहैनी में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन श्रद्धा,उत्साह और एकता का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-पाठ के साथ हुई,जिसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं सनातन धर्म प्रेमियों ने भाग लिया,जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया।
इसके पश्चात गोपाल वाटिका में हजारों की संख्या में हिंदू धर्म प्रेमियों का एकत्रीकरण हुआ। सम्मेलन में उपस्थित हिंदूवादी धर्मगुरुओं ने हिन्दुत्व के मूल सिद्धांतों, सनातन संस्कृति की महत्ता एवं सामाजिक एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज को संगठित रहकर धर्म एवं संस्कृति की रक्षा प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सनातनियों ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम में पूजा आदर्श इंटर कॉलेज में शिक्षार्थी वाले कलाकारों द्वारा सुंदर सुंदर प्रस्तुति दी गई।
सभी नन्हे कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह और संतोष का माहौल रहा।इस अवसर पर पुज्य धर्म गुरुयों संग ,ईश्वरी दत्त जोशी, मिरा विश्नोई, हरीश भट्ट,
गोपाल कोछड़, प्रेम मुंगेली , केलाश तिवारी, राजेश कुमार, कन्नू जोशी, विरेंद्र विष्ट, राजेन्द्र सिंह सैनी राज, कोमल सैनी, मोहन पाल, डॉ मोहन पांडे, पूरन सिंह, सूरज, पप्पू रावत, हीरालाल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं व मातृशक्ति ने प्रतीभाग किया।
