तहसील हैदरगढ़ में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Spread the love

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद स्तर पर 41 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण

रिपोर्ट – मो० नसीम


बाराबंकी।
21 फरवरी 2026 जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील हैदरगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया।जिसमे पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिन प्रकरणों में तत्काल राहत संभव थी, उनका मौके पर ही निस्तारण करवाया।

मौके पर जांच एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश

श्री गौरी शंकर, निवासी बहादुरपुर द्वारा सरकारी खड़ंजे पर विपक्षी द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।श्री राधेश्याम द्वारा विद्युत कनेक्शन में नाम सही कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।श्री दिनेश कुमार पुत्र रामदास, निवासी कोलहदा पुर द्वारा  पट्टे की जमीन नपवाकर चिन्हित करते हुए कब्जा दिलाये जाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने तहसीदार की अध्यक्षता में टीम गठित कर समाधान कराने के निर्देश दिए। श्री राममनोहर निवासी ग्राम मवैया कला द्वारा खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा हटाए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर समस्या का समाधान करने के निर्देश हैं।

आवेदिका का तत्काल दर्ज हुआ खतौनी में नाम

   आवेदिका राघवती निवास पहाडापुर ने आवेदन पत्र बताया कि उनके एक गाटे में उनका नाम दर्ज नहीं हो पाया है जिस पर तत्काल उनका नाम जोड़ते हुए खतौनी की प्रति उन्हें उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि विवाद, सरकारी रास्ते/चकमार्ग, राशन कार्ड, पेंशन, आवास एवं अन्य जनसामान्य से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 554 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर ही 41 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

तहसील हैदरगढ़ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 260 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 11 शिकायत का तत्काल मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

तहसील नवाबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 138 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से आज 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

इसी क्रम में तहसील सिरौलीगौसपुर में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 03 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इसी प्रकार तहसील रामसनेहीघाट में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 49 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 06 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

तहसील रामनगर में जॉइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 56 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इसी क्रम में तहसील फतेहपुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 39 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 06 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *