रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के सुबेहा थाना पर तैनात उपनिरीक्षक राकेश तिवारी सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस स्टाफ द्वारा उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी अदनान हुसैन ने इस मौके पर उपनिरीक्षक राकेश तिवारी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अदनान हुसैन ने कहा कि उपनिरीक्षक तिवारी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और फरियादियों के साथ उनका व्यवहार हमेशा अच्छा रहा। उन्होंने जोर दिया कि भले ही राकेश तिवारी सेवानिवृत्त हो गए हों, लेकिन उनके उत्कृष्ट कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।
इस अवसर पर सभासद जहीर हाफिज ने भी उपनिरीक्षक तिवारी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह, ने भी उन्हें फूलमाला व अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक द्वारा दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की । इस मौके अतिरिक्त प्रभारी राजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक पवन गुप्ता, अजय कुमार, शशिकांत सिंह,सभासद प्रतिनिधि रिजवान खान, प्रधान प्रतिनिधि कुंवर रामानंद सिंह, चुन्नी सिंह,कुंवर बहादुर शाहू, सभासद इमरान, पत्रकार महेंद्र प्रताप सिंह, मो. नसीम, इदरीश सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
