हक दो या लखनऊ कूच!” सहारनपुर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सरकार को अल्टीमेटम

Spread the love

रिपोर्ट – जाहिद अंसारी

सहारनपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ और आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा से जुड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने वर्षों से लंबित मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार को अंतिम चेतावनी दी है।
संगठन ने साफ कहा है कि यदि 7 मार्च 2026 तक ठोस लिखित निर्णय नहीं हुआ, तो 8 मार्च 2026 (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) को प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगी।
कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में सरकारी कर्मचारी का दर्जा, नियमित वेतनमान, पेंशन, ग्रेच्युटी, भविष्य निधि और चिकित्सा अवकाश शामिल हैं।
साथ ही ऑनलाइन कार्यों के लिए ₹20 हजार मोबाइल सहायता और ₹2500 मासिक डाटा भत्ता देने की मांग भी उठाई गई है।
संघ की जिला अध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो अप्रैल से ऑनलाइन कार्य बंद करने का भी निर्णय लिया जाएगा।
अब देखना होगा… सरकार झुकती है या महिला शक्ति का बड़ा आंदोलन सड़कों पर उतरता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *