रिपोर्ट – एकरार खान

शादियाबाद। कस्बा दयालपुर स्थित ए. एच. एम. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री कोमल यादव द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। तिरंगे को सलामी देने के बाद राष्ट्रगान के स्वरों से पूरा परिसर गुंज उठा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. उपेंद्र कुमार यादव, डॉ. आर. के. मौर्या और डॉ. संजय कुशवाहा मौजूद रहे। कार्यक्रम में अब्दुल्ला अहमद, ताहिर हुसैन, आफताब अंसारी ‘अपोलो’, रजनीश यादव, आनंद यादव ‘बुच्ची’, योगेश यादव, सुनील यादव और मुनीर जाफरी सहित क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने शिरकत की।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक, नृत्य और भाषणों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया। नन्हे कलाकारों की प्रतिभा देख पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस अवसर पर अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को अतिथियों द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।
क्षेत्रवासियों की भारी सहभागिता
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्ताफ अहमद, रोशन सिंह, मो. इरफ़ान अजहरी, असलम सिद्दीकी, प्रधान अनिल कश्यप, प्रधान राशिद अंसारी मूसा, रोहित यादव, शिवम सिंह राणा, इस्लाम अंसारी, बंटी कुमार, लालू यादव, जलभरत यादव, जलालुद्दीन अंसारी, विनीत सिंह, उदय भान प्रधान, कयामुद्दीन अंसारी, शिवशंकर चौबे, पत्रकार आदित्य कुमार, प्रदीप दुबे, मो. शानू, सेराज खान, गुड्डू सिंह टिका, हसन इकबाल और अमरजीत कन्नौजिया सहित भारी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद कैफ सिद्दीकी ने किया !!
कार्यक्रम के अंत में ए. एच. एम. परिवार की ओर से सभी का आभार प्रकट किया गया। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की विशेष रूप से प्रशंसा की।
