भाकियू अराजनैतिक के शिविर में पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच, कैंसर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल और एम्स को लेकर होगा चिंतन

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय संरक्षक,राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आवास विकास कॉलोनी स्थित धर्मेंद्र मलिक के निवास स्थान पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि आगामी 27,28 और 29 जनवरी को प्रयागराज में राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। चिंतन सिविल में पश्चिम उत्तर प्रदेश में बढ़ती प्रदूषण की समस्या को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा और इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की मांग, एम्स की मांग, RDF और जिला प्रशासन द्वारा संगठन के वरिष्ठ नेताओं पर मुकदमे दर्ज करने को लेकर भी चिंतन किया जाएगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि चिंतन शिविर समाप्त होने के बाद फरवरी से मुजफ्फरनगर में आरडीएफ का कोई भी तर्क घुसने नहीं देंगे और यदि पेपर मिलन के पास आरडीएफ के नाम पर म्युनिसिपालिटी का कचरा जलाने की परमिशन है तो वह सार्वजनिक करें। आरडीएफ बनाने की मशीन किसी भी नगर पालिका के पास नहीं है। हम पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कैंसर स्पेशलिस्ट इंस्टीट्यूट की मांग भी करेंगे इसके साथ ही एक पीजीआई की मांग की पश्चिम उत्तर प्रदेश में करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने बताया कि संगठन ऐसे किसानों को तलाश करेगा जो आंदोलनों के चलते शहीद हो गए उनको तलाश कर उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही किसान यूनियन के नेताओं के द्वारा ट्रेन में की गई अभद्रता की निदा कि उन्होंने कहा कि किसानों को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। ट्रेन में हमारी मां-बहने बैठी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *