रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। सोमवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, फतेहपुर के संयोजकत्व में जनपद में स्थापित की जा रही नई गौशालाओं में गौवंश को कड़ाके की सर्दी से बचाव हेतु 50 तिरपाल उपलब्ध कराई गईं। उक्त तिरपाल रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की उपस्थिति में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वेदव्रत गंगवार को हस्तगत की गईं।
मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने तत्काल मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के माध्यम से सभी संबंधित गौशालाओं में तिरपाल भिजवाकर कल तक उन्हें लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहे इस मानवीय प्रयास के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की सराहना की।
इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ चैतन्य कुमार भी उपस्थित रहे।
